परसा में एटीएम हेराफेरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार युवक पुलिस हिरासत से भागा, तलाश में जुटी पुलिस


परसा(सारण) : थाना क्षेत्र के अंजनी बाजार स्थित एसबीआई शाखा में लगी एटीएम में एक युवक ने महिला के एटीएम से हेराफेरी कर राशि की निकासी करने का प्रयास कर रहा था।महिला ने शक के आधार पर अपने एटीएम कार्ड की जांच की तो देखी तो दूसरे के नाम का युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया था।महिला ने बैंक के समीप स्थित लोगों को जानकारी दी।तबतक युवक मौका लाभ उठा भागने लगा।

स्थानीय लोगों ने युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया।और बैंक में स्थित गार्ड के हवाले कर दिया युवक के पास से पुलिस ने 8 एटीएम कार्ड तथा अपाची बाइक जप्त किया।युवक मुजफ्फरपुर जिला के पानापुर ओपी बजार निवासी राम प्रवेश यादव का पुत्र विक्की यादव है।घटना की सूचना भाजपा के महासचिव रवि शंकर कुमार ने थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार तथा सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार पाल को दूरभाष पर घटना की जानकारी दिया।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुँच।जहाँ युवक ने बुमेटिंग करने का बहाना बनाया और चौकीदार ने हथकड़ी लगाये हाजत से बाहर निकाला गया।और कुछ देड़ तक बाहर बैठा रहाऔर मौका के लाभ उठाते हुए हथकड़ी से हाथ निकाल थाना परिसर से फरार हो गया।आनन् फानन में पुलिस युवक की तलास में जुटी है।




Recent Comments