छपरा :भारतीय जनता पार्टी सदर का संगठन पर्व का कार्यशाला रिविलगंज में भाजपा के अशोक सिंह यहाँ मंडल अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा के अध्यक्षता में हुआ। कार्यशाला की शुरुआत डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय फ़ोटो पर पुष्प चढ़ाकर वंदे मातरम हुआ। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा का स्थापना देश हीत के लिए हुआ,देश मे अराजकता बढ़ रहा था,इसी उद्देश्य से भाजपा का गठन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रिविलगंज के संगठन चुनाव प्रभारी राकेश कु सिंह ने मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान का का जायजा लिया,उन्होंने कहा कि पार्टी जो मानक हर बूथ पर सद्स्य बनाने को दिया है वह पूरा किया जायेगा रिविलगंज की धरती जनसघ काल से ही यहां मजबूत रहा है।कार्यशाला में जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आज केंद्र सरकार के काम से आमजन में खुशी देखने को मिल रहा है।केंद की जनकल्याणकारी योजना से सभी को पूरा पूरा लाभ मिल रहा है। कार्यशाला में वरिष्ट नेता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह , पूर्व सरपंच परमेस्वर मिश्रा, मंडल महामंत्री सुशांत सिंह ,मण्डल सदस्यता प्रमुख शत्रुध्न प्रसाद वरिष्ट कार्यकर्ता प्रभात मिश्रा ,मण्डल उपाध्यक्ष अशोक सिंह,महिला मोर्चा के सुनीता पांडेय, द मंडल मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष बिनोद सिंह ,मनोज तिवारी,अनुरंजन प्रसाद सहित सभी बूथ के प्रभारी ,शक्ति केंद्र प्रभारी सामिल हुआ । धन्यवाद ज्ञापन महेश पासवान ने किया।