मढ़ौरा। मढ़ौरा बीडीओ ने विजयादशमी पर कर्णपुरा में आयोजित रावण दहन स्थल का जायजा लिया। शुक्रवार को मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार ने कर्णपुरा रावन दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधित जायजा लिया। सतर्कता के मद्देनजर स्थल पर बिजली के झुके तार और टूटे पोल को लेकर मढ़ौरा विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को अविलंब ठीक करने हेतु सूचित किया। वहीं स्थानीय आयोजन समिति के लोगों से बात कर सुरक्षा एवं भीड़ भाड़ संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की और तैयारियों का जायजा लिया। इस संबंध में मढ़ौरा बीडीओ सुधीर ने बताया कि रावन दहन स्थल कर्णपुरा में सुरक्षा संबंधी निर्देश दिया गया। वहा पर ट्रांसफार्मर का एक पोल टूटा हुआ है और तार झुक गया है , जिसके लिए मढ़ौरा सहायक विद्युत अभियंता को सूचित कर दिया गया है ताकि सुरक्षा के मद्देनजर इसको समय से दुरूस्त किया जा सके। वहीं पूजा समितियों के सदस्यों को भी कई जरुरी निर्देश दिए गए ।