पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार का विस्तार पंचायती राज संस्थाओं के लिए संजीवनी साबित होगी : ई.सच्चिदानंद राय

Photo s15
छपरा (सारण)। पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार का विस्तार पंचायती राज संस्थाओं के लिए संजीवनी साबित होगी और चुनाव देर से होने पर भी विकास कार्य निर्वाध गति से चलते रहेंगे. उक्त बातें भाजपा एमएलसी ई सच्चिदानंद राय ने कही।बिहार सरकार के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को सक्रिय रखने पर सारण स्थानीय निकाय के एमएलसी  इंजीनियर सच्चिदानंद राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी साधुवाद दिया है। भजापा एमएलसी की मांग , भाजपा मंत्री के निर्णय पर मुख्यमंत्री की सहमति के मजबूत मुहर से पंचायती राज व्यवस्था संजीवनी दी है जिसके लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद ।एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय ने बताया कि 29 मई को है उक्त आशय का पत्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी जी को देकर यह आग्रह किया गया था कि पंचायती राज व्यवस्था में कोरोना काल के महामारी के समय अधिकार विहीन करने से पंचायतों का विकास रुक जाएगा और लोगों को इस महामारी में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।जिसके लिए उन्होंने इस संवैधानिक व्यवस्था को लागू रखने लिए इसे विस्तारित करने की मांग की थी।अपने पत्र में श्री राय ने कहा कि बिहार पंचायत चुनाव 2021 को आगे बढ़ाने के बाद त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में मुखिया , पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों वार्ड पार्षदों के योग्य और संतोषप्रद कार्य करने के साथ मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना ,पंचायतों के विकास थम जाएगा।अतः इसे विस्तारित करने की कृपा करें, श्री राय ने बताया कि उन्होबे कहा कि  निर्वाचित प्रतिनिधिओ के अधिकार लेने से बिकास कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता और संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा होती ।ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री, और पंचायती राज मंत्री को पत्र देकर गांधी के सपनो के पंचायत निर्माण के की गति रुकने से त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्था का लाभ आम लोगो को नही मिलते की गंभीरता समझ मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को चुनाव होने तक विस्तारित करने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्हें बधाई , अब मुखिया और पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य अपने विकास को अपने हिसाब कार्य कर सकेंगे और जो अधूरे कार्य पूरा करेंगे और कोरोना काल मे लोगो की मदद कर सकेंगे।