बेतिया – लौरिया:– झारखण्ड हाई कोर्ट के जज ने स्वतंत्रता सेनानी के घरवालों से मुलाकात की

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा पंं. चम्पारण बेतिया बिहार:–
महात्मा गाँधी को चम्पारण में लाने का श्रेय राजकुमार शुक्ल के साथ बाबू शीतल राय का भी बराबर का योगदान रहा है । देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानी शीतल बाबू को हमेशा याद किया जाएगा । मंगलवार को लौरिया के मठिया में झारखण्ड हाई कोर्ट के जज अनंत विजय सिंह स्वतंत्रता सेनानी बाबू शीतल राय के घर जाकर परिजनों से मिलने पर कही। वहीं जज श्री सिंह स्व स्वतंत्रता सेनानी के प्रति अपना श्रद्धा सुमन प्रकट किया। साथही कहा कि देश हमेशा इस महान नायक को याद करता रहेगा ।

वहीं जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्व शीतल बाबू को जितनी प्रमुखता मिलनी चाहिए, वह उन्हें नहीं मिली । यह दुर्भाग्य की बात है । उनकी भूमिका पंडित राजकुमार शुक्ल से कम नहीं थी । श्री सिंह ने कहा कि शीतल बाबू के घर को संग्रहित करने के लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर गुहार करूँगा। मौके पर जज श्री सिंह की पत्नी श्रीमती अलका सिंह, ब्रिजकांत राव, राकेश राव, पूर्व मुखिया संजय राव, कन्हैया राव आदि थे ।। बाद में जज श्री सिंह लौरिया के नंदनगढ़ का परिभ्रमण भी किया ।