भीलवाड़ा:पूर्व मे हुई चाकुबाजी में एक गिरफ्तार
दिलीप मेहता
भीलवाडा 21 जून। शहर में नमाज पढ़कर घर जाते हुये युवक युसुफ मोहम्मद नि. रामनगर पर 15 जून को अज्ञात जने द्धारा चाकूबाजी के मामले में 1जने को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा ने बताया कि युसुफ मोहम्मद पर हुये चाकूबाजी के मामले में गहन अनुसंधान व तकनीकी विेशलेषण करते हुये थानाप्रभारी प्रतापनगर नवनीत व्यास सहित पुलिस टीम ने लकविन्द्र सिंह पिता मोहनसिंह राणावत नि, छापडेल थाना पारोली को गिरफ्तार किया है । पूछताछ के दौरान इसके साथी अभियुक्त विजयसिंह की तलाश जारी है । साथ ही पुलिस इस मामले में प्रयुक्त मोटरसाईकल व चाकू बरामद करने में जुटी है । एएसपी मेवाडा ने बताया कि पुलिस बल चौकस होकर काम कर रहा है तथा अपराध करने वालो पर पुलिस कडी नजर रखते हुये कार्य कर रही है ।




Recent Comments