छपरा। मुख्यमंत्री के छपरा आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में हो चुका है,सारा काम छोड़ कर शहर की साफ सफाई और सरकारी कार्यालयों के जीर्णोद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। 24 घंटे पहले से ही पुलिस उनके स्वागत में डियूटी में लग चुकी है जिला प्रशासन ने अपनी नाकामी कई जगह पर्दे डालकर छुपा रही है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व सारण जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक कुमार सिंह ने मिडिया से कहीं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के यात्राओं से कई गांव मुहल्लो का विकास तेजी से हो जाता है अब सवाल यह उठता है कि इसी तेजी में स्थानीय विभाग के द्वारा विकास कार्य किया जाता तो अबतक विकास की बाट लोगो को जोहना नही पड़ता। जिस जिले में मुख्यमंत्री का आगमन होने की बात होती है वहाँ विकास तेजी से दिखने लगता है। सूत्रों की माने तो नर्सरी से भाड़े पर फूलों का पौधा एक दिन के लिए लेकर सारे कार्यालयों की सजावट कर दी जाती है।जगह जगह शहर में बैरिकेटिंग लगाकर नाकेबंदी जैसी स्थिति उतपन्न कर दी जाती है। हालांकि की इस सामाधान यात्रा का कोई औचित्य नही है इसे लोगो ने ढकोसला यात्रा बता रहे है।
मुख्य्मंत्री की सारण में समाधान यात्रा को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री अगर भाया डोरीगंज होकर आते छपरा तो इनके शासन का कलई खुलता किस प्रकार ओवरलोड ट्रकों से राजमार्ग को जाम कर आम जन जीवन को हलकान किया जाता है ,आज छपरा शहर में आने वाले सभी रास्ते को सील कर इलाज या अन्य जरूरी कार्यो से आने वाले लोगो को रोक दिया गया यह घोर निन्दनीय है,मुख्यमंत्री जी केवल डोरीगंज व छपरा के बीच जामह की समश्या विशेष रूप से रात्रि में जामह जो प्रशासन के द्वारा नाजायज वसूली के कारण लग जाता है उसको ठीक करवा दीजियेगा तभी आपके यात्रा को सार्थक माना जायेगा अन्यथा यह सब हवा हवाई यात्रा ही माना जायेगा।
वहीं बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के नाम पर जनता के आँख में धूल डालने वाली बात हुआ। समाधान जनता के समस्या को करनी है कि प्रशाशन द्वारा योजना बनाकर ऐसा दिखाया गया कि छपरा स्वर्ग से सुंदर हो गया। क्या मुख्यमंत्री जी बिना बताय प्रशासन की किसी गांव में गय है वहा के आपके ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना का ही जांच कर लेते सच्चाई समझ मे आ जाता । मुख्यमंत्री जी जनता ने बिहार के सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री बनाने का आप को सौभाग्य दिया।आपने तो जनता को ही बर्बाद कर दिया।आपका जनाधार खत्म हो चुका है। जनता आपको करारा जबाब देगी। आपके ऊपर प्रशासन पूर्ण रूप से हाभी है। यह समाधान यात्रा नही बल्कि बिदाई यात्रा होगी।