पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

मधुबनी प्रखण्ड के राजकीय उत्क्रमित उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, घघवा- रूपही में आज राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजन में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी राखियां बनाई।छात्रों के द्वारा बनाई गई राखियों के कई प्रकार दिखाई दिए। किसी ने पर्यावरण केंद्रिततो किसी ने चंद्रयान से प्रेरित राखियां बनाई। बाद में बने हुए राखियों को छात्र-छात्राओं ने वृक्षों को बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक एफ .रहमान जी ने कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से इस तरह के गैर शैक्षणिक गतिविधियां होती रहती हैं ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए सर्वश्रेष्ठ राखी को पुरस्कृत किया। पुरस्कृत राखियों को अभिभावकों के बीच प्रदर्शित भी किया गया‌। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के इस पहल की भूरी- भूरी प्रशंसा की।मौके पर धर्मेंद्र कुमार,अनूप शुक्ला,श्यामानंद यादव,आशुतोष कुमार,चंदन कुमार,चंचल कुमार,अंकुश प्रजापति,रूपेश श्रीवास्तव,सुम्मी सिंह, दिव्या द्विवेदी,शशिकला मिश्रा,श्वेता शुक्ला,प्रियंका यादव,तथा अन्य.शिक्षक भी उपस्थित रहे।

छात्रों के साथ प्रधानाध्यापक एफ. रहमान (उजले छींटदार कमीज में)