जनादेश/छपरा। सोमवार को छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रशांत बजरंगी ने समाधान यात्रा के उपलक्ष में छपरा पहुंचे बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के समस्याओं से अवगत कराया। प्रशांत बजरंगी ने बताया कि किस तरह से छात्र जदयू पिछले दिनों अनशन किया था। छात्र-छात्राओं के मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए। मुख्यमंत्री को एक स्मार पत्र सौंपा गया। और विशेष मांग किया गया कि सारण प्रमंडल में एक गंगा सिंह लॉ महाविद्यालय है उसमैं नामांकन प्रारंभ किया जाए। ई बीसी छात्रावास को खाली कराकर छात्र-छात्राओं को एलॉट किया जाए। वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन बिना कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोक लगा दिया है। उस में नामांकन कराया जाए ताकि सारण प्रमंडल के गरीब छात्र -छात्रा नामांकन करा सके और उन को रोजगार मिल सके। स्नातकोत्तर मे समाजशास्त्र एवं म्यूजिक विषय में पढ़ाई जल्द से जल्द जयप्रकाश विश्वविद्यालय में चालू किया जाये. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी मुद्दों को मैं देख रहा हूं पटना आकर डिटेल में बताओ। समाधान होगा।