छपरा- (19.05.21)। बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह प्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर हाफ़िज़ एस रज़ा ख़ान छपरवी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी ने वैक्सीन के विषय पर अपनी ओछी मानसिकता व देशविरोधी सोंच को उजागर कर दिया है,ज्ञात हो कि राहुल गांधी द्वारा किये गए ट्वीट “मोदी जी मेरे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यो भेजी” ये सरासर देशविरोधी टूलकिट का एडीटर होने का प्रमाण है।श्री छपरवी ने आगे कहा कि जब बच्चों के लिए वैक्सीन बनी ही नही है अभी तक तो फिर विदेश भेजने की बात कहां से आ गई इस से दूसरे मुल्कों में भारत की छवी धूमिल करने की नापाक साज़िश है और गृह मंत्रालय से हम मांग करतें हैं कि राहुल गांधी जी को देश को गुमराह करने और भारत की छवी ख़राब करने के अपराध में जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि आगे से देश पर नापाक उंगली उठाने से पहले सैंकड़ों बार सोचना पड़े।