पानापुर(सारण)गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की  पुलिस ने मंगलवार की रात भोरहां गांव में छापेमारी कर 90 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया जबकि धंधेबाज मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि भोरहा गांव निवासी राकेश पासवान के घर में भारी मात्रा में शराब छुपाकर  रखा गया है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी किया जहां दो गैलन में रखे 90 लीटर कच्चा स्प्रिट पुलिस ने बरामद किया। वही छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मौके से  फरार हो गया।