मढ़ौरा(सारण)। सोमवार की सुबह छपरा कचहरी-थावे रेलखंड के तेजपुरवा हाल्ट के उत्तरी ढाला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक तेजपुरवा गांव निवासी वशीर अंसारी का 70 वर्षीय पुत्र खुर्शीद आलम बताया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा कि गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन सुबह में गुजर रही थी उसी उक्त खुर्शीद आलम बकरी को रेल लाइन से हटा रहे थे कि ट्रेन की बम्फर से लग उपड की ओर फेंका गए।और वहीं उनकी मौत हो गई।आनन फानन में परिजनों ने शव को उठाकर घर लाया।