विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार

बगहा बाल्मीकिनगर इंडो नेपाल बॉडर से सटे नेपाल की तराई क्षेत्र सहित इलाके की बहुत सारे क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जल स्तर मंगलवार की रात से बढ़ गया है जिसके चलते गंडक बैराज एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अलर्ट पर हैं। बताते चलें कि बाल्मीकि नगर से ही नेपाल के तराई क्षेत्रों में एवं पहाड़ी इलाकों में सोमवार की शाम से ही भारी बारिश की वजह से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है अप पोजीशन में 98000 क्यूसेक पानी एवं डाउन पोजीशन में 114000 क्यूसेक पानी आज दोपहर 1:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार छोड़ा गया है।
इस बाबत जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग राजीव रंजन ने बताया कि अभी भारी बारिश की उम्मीद है जिसके चलते गंडक नदी का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है । गंडक नदी के किनारे बसे हुए बिहार एवं यूपी के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है फिलहाल पानी का जलस्तर कंट्रोल में है अब पोजीशन को देखते हुए किसी प्रकार की कोई खतरा नहीं है इसके लिए गंडक बैराज के 36 फाटकों का हमेशा निरीक्षण किया जा रहा है एवं विभाग के सभी कर्मचारी सतर्क एवं कर्तव्य पर उपस्थित हैं।