• पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मशरक(सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पूर्वी पंचायत के तख्त टोला गांव में एक भाई के द्वारा बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें पीड़िता किशोरी ने अपने भाई को ही एक साल से दुष्कर्म करने की आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दी है। मामले की जानकारी होते ही मशरक पुलिस ने आरोपित भाई शशांक ओझा को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। मामला है कि मशरक तख्त टोला गांव निवासी पीड़िता किशोरी द्वारा दिये आवेदन में बताया गया कि उसका भाई पिछले एक साल पहले मां के मायके चलें जाने पर जान से मारने का भय दिखाकर दुष्कर्म कर रहा था। अब मामले में मशरक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त भाई को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया गया और मामले में जांच कर रही हैं।
-/–