रोटा वायरस वैक्सिन का 0३ जुलाई से होगा शुभारंभ

संजय’विजित्वर'(हाजीपुर)-रोटा वायरस वैक्सिन का ३जुलाई से शुभारंभ ।अति -संक्रामक रोटा वायरस वैक्सिन का शुभारम्भ ३ जुलाई से नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत किया जाना है ।इस संबंध में डाॅ० इन्द्रदेव रंजन सिविल सर्जन, वैशाली ने बताया कि रोटा वायरस अत्यंत संक्रामक वायरस है जिसके संक्रमण से गंभीर दस्त के साथ-साथ बुखार, उल्टियां,पेट दर्द आदि होता है ।भारत में ५ वर्ष से कम आयु के लगभग ९ प्रतिशत बच्चों की मृत्यु डायरिया के कारण हो जाती है ।प्राप्त आॅंकड़ों के अनुसार दस्त से प्रभावित अस्पताल में भर्ती होनेवाले बच्चों में लगभग ४० प्रतिशत बच्चे रोटा वायरस से ग्रसित होते हैं ।रोटा वायरस से न केवल बच्चों की मृत्यु होती है ,बल्कि यह बच्चों में लंबे समय तक न्यूट्रीशनल डेफीसिएन्सी का कारण होता है । फलस्वरूप कुपोषण ,बौनापन आदि होने की संभावना बनी रहती है ।उन्होंने यह भी बताया कि रोटा वायरस जनित डायरिया का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है जिसका रोटा वायरस टीकाकरण ही रोकथाम का एकमात्र उपाय है ।इस संबंध में डाॅ० अनिल कुमार , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, वैशाली ने बताया कि रोटा वायरस वैक्सिन की उपलब्धता सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कर दी गई है ।इस वैक्सिन के संबंध में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तथा प्रखंड स्तर पर एएनएम,आशा,एवं आंगनबाड़ी सेविका को प्रशिक्षण दिया जा चुका है ।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर ३ जुलाई से शुभारम्भ करने का निर्देश दिया गया है ।