पूर्व बीडीसी सदस्य राजा राम सिंह का असामयिक निधन

इसुआपुर(सारण)। प्रखंड के अगौथर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य शामकौरिया महुली गांव निवासी 58 वर्षीय हरेराम सिंह का असामयिक निधन गुरुवार को हो गया। वे किडनी रोग से ग्रसित थे। वे 2016 से 2021 तक सदन के सदस्य थे। वहीं उनकी धर्मपत्नी शकुंतला देवी भी 2006 से 2011 तक पंचायत समिति सदस्य थीं। हरेराम सिंह के निधन का खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उनके पैतृक निवास महुली गांव पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर फूलमाला चढ़ाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की तथा शोक संतप्त परिजनों का ढ़ाढ़स बंधाया। वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरेराम भैया एक मिलनसार, मृदुभाषी तथा व्यवहार कुशल नेता थे। उनके असामयिक निधन से उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है। वही वायपीएल संयोजक व तरैया बिधान सभा के पूर्ब प्रत्याशी युवराज सुधीर सिंह ने फोन द्वारा अपनी गहरी सम्बेदना ब्यक्त की .श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, जिला पार्षद छविनाथ सिंह, जिला पार्षद सदस्या प्रियंका सिंह,मुखिया धनन्जय पांडे,अजमल रहमानी, अजय राय,संगम बाबा,अरविन्द चौरसिया, सुनील चौरसिया, बिगन मांझी,भाजपा नेता धीरज सिंह, रणवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य मुकेश चौरसिया, हरेराम कुमार राम, पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा,रामबाबू राय,गुड़ु सिंह कुशवाहा व अन्य थे।