भलुआ प्रीमियर लीग में पचभिण्डा की टीम 09 रन से विजयी

तरैया(सारण)।21.01.2020 :
प्रखंड के भलुआ भिखारी गाँव के क्रीड़ा मैदान में बीपीएल भलुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने फीता काट कर किया। मंगलवार को दूसरा लीग मैच मुरलीपुर बनाम पचभिण्डा के बीच खेला गया। मुखिया प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों से परिचय-पात्र कर उन्हें संबोधित करते कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है।जिसमें क्रिकेट खिलाड़ी अपना भविष्य व कैरियर दोनों सवार सकते है।बस हौसला बुलंद होना चाहिये। टॉस जीतकर मुरलीपुर की टीम ने स्वयं क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया तथा बल्लेबाजी करने के लिए पचभिण्डा की टीम को आमंत्रित किया। पचभिण्डा की टीम प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 20 ऑवर में सभी विकेट खोकर 91 रन का लक्ष्य रखा। जबाबी पारी खलते मुरलीपुर की टीम ने सभी विकेट खो कर 19 ऑवर में 82 रन पर ही ऑल आउट हो गयी। जिसमें पचभिण्डा की टीम ने 09 रन से शानदार जीत हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार को दिया गया। उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि के सहयोगी अजय कुमार यादव,टुटू सिंह,दिनेश सिंह,शैलेश यादव, सहजाद खान,सत्यम सिंह सहित हजारों दर्शक व खेलप्रमी उपस्थित थे।




Recent Comments