
मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर थाने का लगा रहे है चक्कर
मांझी(सारण) – मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एक परिवार दाउदपुर थाने का चक्कर लगा रहा है।मामला थानाक्षेत्र के जैतपुर गांव का बताया गया है।परिवार के मुखिया सगरे आलम ने एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि मेरे पड़ोसियों द्वारा मुझे तथा मेरी भगिनी सबिना खातून,बहनोई सबीर आलम,बहन इदन खातून को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज भी हुआ।एक परिजन का इलाज पीएमसीएच में कराया गया। सदर अस्पताल में भगवान बाजार थाना पुलिस ने इदन खातून का फर्द बयान भी दर्ज कर लिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दाउदपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।




Recent Comments