ओवर टेक करने में कार ट्रक से टकराया,चालक सहित दो घायल

तरैया(सारण)।21.01.2020 :
प्रखंड के गण्डार गाँव में तरैया- मसरख मुख्य सड़क एसएच 73 पर एक कार ट्रक को ओवर टेक करने में ट्रक से टकरा गयी जिससे कार चालक सहित दो लोग घायल हो गये है।तथा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है।घायल पटना के 25 वर्षीय जॉन्टी और 27 वर्षीय अभाष कुमार है।जिनका विगत मध्य रात्री उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक और कार दोनों मसरख की ओर से आ रहे थे जो तरैया की ओर जा रहे थे।ट्रक को कार चालक ओवर टेक कर रहा था।ट्रक से आगे निकलने के क्रम में कार ट्रक से टकड़ा गयी।जिससे कार बुरी तरह और ट्रक आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुँचाया ।मध्य रात्री में तरैया-मसरख मुख्य सड़क पर क्षतिग्रस्त कार और ट्रक के खड़े रहने के कारण मंगलवार की सुबह गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी।लेकिन ग्रामीणों की सूझ-बूझ से जाम लगने से बच गया और जाम हटवाया गया।




Recent Comments