आकूचक की टीम को हराकर कुआरी की टीम पहुंचा फाइनल में

अमनौर : प्रखंड के कुआरी गांव के खेल मैदान में आयोजित कुआरी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का उद्धाटन अमनौर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप महासेठ ने फिता काटकर किया. वहीं सभी खिलाड़ियों से बारी बारी परिचय प्राप्त किया.

मंगलवार को आयोजित सेमीफाइनल मैच मे कुआरी की टीम ने आकुचक की टीम को आठ विकेट से पराजित किया. इसके साथ ही वह फाइनल मैच में प्रवेश किया. इस सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर कर कुआरी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुऐ आकुचक की टीम ने नौ ओवर तीन गेंद मेंं सभी विकेट खो कर 89 रन बनाये. जबकि जवाब में उतरी कुआरी की टीम ने पांच ओवर चार गेंद में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया . मैन ऑफ द मैच कुआरी की टीम के रॉबिन सिंह को दिया गया. उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि पत्रकार कुलदीप महासेठ ने बताया कि खेल भाइचारा व सौहार्द का प्रतीक है. खेल से शारिरिक विकास के साथ साथ मांसिक विकास होता है. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है. मालूम हो कि उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच बुधवार को कुआरी बनाम नरायणपुर के बीच खेला जाएगा.

उक्त मौके पर मुख्य रुप से टूर्नामेंट मैच के आयोजक पिंंटू तिवारी, विक्की कुमार, पत्रकार पंकज मिश्रा, प्रभात सिंह, नितेश कुमार, अभिषेक कुमार , रितेश कुमार, सत्येन्द्र सिंह, पप्पू साह ,देवान प्रसाद स्वर्णकार,आदि लोग उपस्थित थे.