छपरा : शहर के दरोगा राय चौक के समीप भरत मिलाप चौक के सौंदर्यीकरण का उद्धघाटन स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने किया.
इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया की इस चौक पर गोलंबर हुआ करता था जो पूरा ध्वस्त हो चूका था एक तरफ की सड़क आवागमन के लिए बंद हो गई थी. गन्दगी औऱ जलजमाव से आवारा पशुओ का यहाँ मेला लगा रहता था. आलम ये था की शहर की इस मुख्य सड़क से गुजरना काफ़ी कठिन था हर कोई नाक पर रुमाल रखकर गुजरता था. कोई सोशल मिडिया पर या कोई ऐसे ही यहाँ की हालत देख के कोसता था. लेकिन अब ये समस्या यहाँ से दूर हो गई.काफ़ी लम्बी कागजी करवाई NH तथा जेल प्रशासन से करने के बाद इस कार्य का होना सुनिश्चित हुआ है. इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा की यहाँ की सुंदरता बनाये रखना बहुत हद तक आम लोगों के हाथ में है,इसलिए जरुरी है हमसभी इसपर ध्यान दे.इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा,राजेश फैशन,प्रो अरुण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद,अशोक सिंह,वीरेंदर साह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.