परवेज अख्तर/सिवान;

ट्रेन से गिरकर युवक घायल, गोरखपुर रेफर
दरौंदा. थाना क्षेत्र के हरदियरा गांव निवासी रामबाबू प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद युवक का इलाज स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में कराया गया. जहां चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल के बाद गोरखपुर चिंताजनक हालत में रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरखपुर हटिया मौर्या एक्सप्रेस 5028 से रोहित सीवान जंक्शन से सवार होकर दरौंदा आ रहा था. इसी दौरान पचरुखी जंक्शन के समीप युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.