पानापुर के आठ में सात पैक्स पर पूर्व अध्यक्ष या उनके रिश्तेदारों का कब्जा।चकिया में युवा चेहरे ने परचम लहराया

पानापुर (सारण)आठ पंचायतों के पैक्स चुनाव का मतगणना गुरुवार को बीआरसी में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई।प्राप्त परिणामों के अनुसार आठ में से सात पर पूर्व अध्यक्ष या उनके करीबी रिश्तेदारों ने कब्जा बरकरार रखा।एक मात्र चकिया से नये चेहरे ने बाजी मारी है।

कोंध पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ शंभू जी 274 मतों से विजयी हुए। अजीत कुमार सिंह को 445 मत मिले। जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार मिथलेश सिंह को 171 वोट मिले। टोटहां जगतपुर में पप्पू सिंह ने 21 मतों से जीत हासिल की। पप्पू सिंह को 270 मत मिले। जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार कामेश्वर यादव को 249 वोट मिले। बसहियां पंचायत में सत्येन्द्र शर्मा 15 मतों से जीते। सत्येन्द्र शर्मा को 211 वोट मिले। जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार रविनन्दन सिंह को 196 मत मिले। धेनुकी पंचायत में टनु सिंह 85 मतों से जीते। टनु सिंह को 276 मत मिले। जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार हरेंद्र सिंह को 191 वोट मिले। चकियां पंचायत में प्रमोद कुमार सिंह 80 मतों से जीते। प्रमोद सिंह को 425 मत मिले। जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार संतोष सिंह को 345 वोट मिले। पंचायत में वीरेंद्र राय 221 मतों से जीते। बेलौर पंचायत में वीरेंद्र राय को 510 वोट मिले। जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार रामजीत भगत को 279 मत मिले।

रसौली पंचायत में लालबहादूर सिंह 300 मतों से जीते। लालबहादूर सिंह को 471 वोट मिले। जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार वकील सिंह को 171 मत मिले। सतजोड़ा पंचायत में 339 मतों से राहुल कुमार सिंह जीते। राहुल कुमार सिंह को 587 वोट मिले। जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार रीतू राज को 248 वोट मिले।




Recent Comments