तरैया(सारण) 07.03.2020

प्रखंड के गलिमापुर गाँव में गलिमापुर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसका उद्धघाटन तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। बंगाल व पटना से आये हुए डॉक्टर ने आँख, शुगर व ब्लड प्रेशर के 200 रोगियों का जाँच किया। तथा निःशुल्क दवा व चश्मा का वितरण किया गया। विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने कहा कि संतुलित भोजन व नियमित व्यायाम से बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन समय-समय पर जाँच भी डॉक्टर की सलाह से करा लेना भी जरूरी होता है। डॉ औरंगजेब खान ने कहा कि ससमय जाँच कराने से गम्भीर बीमारियों से समुचित ईलाज करा कर बचा जा सकता है।उक्त मौके पर डॉ देवी विश्वास,डॉ राशिद,डॉ जिया,डॉ तस्लीम के साथ सईद अहमद,मो. मासूम,बीर बहादुर राय, मुन्ना राय, विजय यादव,मो.फकरुद्दीन व अन्य उपस्थित थे।