छपरा (सारण)। जिला के जलालपुर थानान्तर्गत दिनांक 21 सितम्बर को जलालपुर उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र आदित्य कुमार ( ग्राम भटकेशरी , थाना- जलालपुर ) को आपसी विवाद में सहपाठियों द्वारा चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया तथा इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। जिस संदर्भ में वादिनी मृतक की मॉ के फर्दब्यान के आधार पर जललापुर थाना कांड संख्या - 261/22 , दिनांक - 22.09.2022 , धारा 302 / 120 ( बी ) / 34 भा0 द0 वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा इस घटना को तत्क्षण संज्ञान लेते हुए अंजनी कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , सोनपुर , सारण के नेतृत्व में कांड के अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई हेतु विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है। जिसमें 03 पुलिस उपाधीक्षक सहित 20 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल है। जिसका लगातार पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा अनुश्रवण किया जा रहा है। विशेष अनुसंधान दल ( SIT ) द्वारा कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22.09.22 को घटना में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा विगत रात्रि दिनांक 24.09.22 को 02 अन्य अभियुक्तों ( कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । घटना में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष अनुसंधान दल ( SIT ) के द्वारा लगातार छापामारी / कार्रवाई की जा रही है।