बेतिया – गौनाहा:– ​*पंडई नदी मे फंसा एंबुलेंस दुसरी गाड़ी से मरीज को पहुंचाया गया हास्पिटल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- 
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंडई नदी में मरीज लेकर आ रहे एंबुलेंस फंस गया । जासके कारण मरीज की हालत और बिगड़ने लगी।तो परिजनों के द्वारा तुरन्त दुसरी गाड़ी की व्यवस्था कर प्रसव पीड़िता को हॉस्पिटल पहुंचाया गया ।
विदित हो कि 12 अगस्त को प्रखंड क्षेत्र में आई प्रलयंकारी बाढ़ के कारण पंडई नदी का एप्रोच टूट गया है। जिसका मरम्मती आज पांच महीने में नहीं हो सका है । एप्रोच कटने से आज पांच माह से प्रखंड मुख्यालय से पांच पंचायतों का संपर्क टूट जाने के कारण स्तिथि बेहाल हो गई है। जबकि यह समस्या की खबरें कई बार *दैनिक समाचार पत्र* में छपी लेकिन स्थिति जस की तस रह गई। इस समस्या को लेकर कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन जन समस्या को यहां कौन सुनता है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह के 7:30 बजे गौनाहा पीएचसी से एंबुलेंस भवानीपुर उमेश पासवान की प्रसव पीड़ा से कराह रही पत्नी को लेकर ज्योंही पंडई नदी टूटी एप्रोच को छोड़कर नदी से एम्बुलेंस निकालने का प्रयास किया त्योही एम्बुलेंस नदी मे फंस गई । चुकीं पुल का एप्रोच पांच महीने पहले आई प्रलयकारी बाढ मे कट गया है ।एप्रोच कटने के कारण दोमाढ,  जमुनीया, धमौरा, धनौजी व बजरा इन पांच पंचायत के लोगो को गौनाहा पहुंचने के लिए पांच के बजाय पंद्रह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
लेकिन इमरजेंसी के कारण एंबुलेंस नदी होकर निकल रहा था। कि एंबुलेंस नदी में फंस गई। जिससे मरीज की प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ जाने के कारण उसके परिजन को परेशानी और बढ़ गई। आनन फानन मे परिजनो के द्वारा दुसरा गाड़ी की व्यवस्था की गई । तब जाकर पीडिता का प्रसव हॉस्पिटल मे हो पाया ।