
मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदीएक कार जप्त किया है। पुलिस ने एक तस्कर समेत कार से दो सौ आठ किंग फिशर नामक बीयर बरामद किया है। बताया जाता है कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान यूपी के तरफ से एक लाल रंग की कार तेज गति से आती दिखाई दी कार को रोककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा तलाशी ली गई तो उसके अंदर छुपा कर रखा 208 पीस किंग फिशर बीयर बरामद किया गया। वहीं तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर बनियापुर थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव निवासी जाहिद हुसैन बताया गया है। पुलिस ने नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।




Recent Comments