
भावलपुर, नौतन, हसनपुरा तीनों पंचायत से महिला वार्ड सदस्य बनी उपमुखिया
मढ़ौरा(सारण) ।
प्रखंड में बुधवार को भावलपुर, नौतन, हसनपुरा पंचायत के निर्वाचित मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच, सरपंच ने पद और गोपनीयता की शपथ प्राप्त की । निर्वाची पदाधिकारी एडीएम ऐश्वर्य कश्यप की मौजूदगी में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने शराब सेवन नहीं करने की भी शपथ ली । पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ के उपरांत तीनों पंचायत से उप मुखिया के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई । इसमें भावलपुर पंचायत से इंदु देवी, हसनपुरा पंचायत से नीतू देवी निर्विरोध उप मुखिया चुनी गी । जबकि नौतन पंचायत से सरस्वती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 3 वोट से हराकर उप मुखिया का पद प्राप्त किया। बुधवार को तीन पंचायत से उप मुखिया के निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई । तीनों पंचायत से महिला वार्ड सदस्य उप मुखिया के पद पर निर्वाचित हुई । वही उप सरपंच के पद पर भावलपुर पंचायत से शर्मिला देवी निर्विरोध चुनी गई । देर शाम तक नौतन और हसनपुरा में उपसरपंच के निर्वाचन की प्रक्रिया जारी थी ।




Recent Comments