
मांझी। श्री बाला जी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को ताजपुर गांधी आश्रम के मैदान में खेले गए रोमांचक बॉलीबॉल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में गोपालगंज की टीम ने छपरा की टीम को तीन एक से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। इससे पहले खेले गए पुरुष वर्ग में बसडीला की टीम ने छपरा की टीम को तीन एक से पराजित किया। पांच पांच सेट में खेले गए मैच के दौरान सैकड़ों दर्शक जमें रहे। विजेता टीमों को शील्ड कप मेडल तथा नकद आदि से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह को पूर्व मंत्री गौतम सिंह पूर्व प्रत्यासी जितेंद्र सिंह लोजपा नेता केशव सिंह भाजपा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह जिप सदस्य राजू गुप्ता धर्मेन्द्र सिंह जदयू नेता जय प्रकाश साह समाज शिक्षक नेता दिनेश सिंह पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह अमरेन्द्र सिंह मुन्ना भवानी सिंह अख्तर अली तथा सन्त सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया विजय सिंह तथा संचालन क्रमशः उपेन्द्र तिवारी तथा बिजेन्द्र तिवारी ने किया।




Recent Comments