सिवान :रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
जेडए इस्लामिया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बच्चों ने
रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मधुबाला मिश्रा, प्राचार्य अब्दुल माबूद, छात्रावास अधीक्षक एम. अख्तर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। संचालन रौशनी एवं आमिर ने संयुक्त रूप से किया।
दिव्या ने सातों दिन के कार्य का विवरणी प्रस्तुत किया। शमा और लव प्रताप ने शेर-ओ-शायरी से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को कमरान एवं मेराज ने भी संबोधित किया। प्रीति एवं प्रशांत ने अपने सात दिन के अनुभव बताए। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मधुबाला ने
कार्यक्रम की सफलता पर सभी बच्चों को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में अजहर, मुस्ताक, डॉली, आमिर, विवेक, स्वेता दीपा, स्वरा, विष्णु प्रिया, पूजा, वसीम, अर्पिता, रेणु, सावित्री, फ़रहत, फरियाद, प्रशांत, अर्पित, शमा, रजनीकांत, गौरव आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।




Recent Comments