पंचायतों में बहाल होंगे स्वच्छताग्रही
इसुआपुर(सारण): स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत पंचायतों में स्वच्छग्रहियों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ कुमुद कुमार ने बताया कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मेहनतकश, ऊर्जावान युवक-युवतियों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 3 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पर जांच परीक्षा का आयोजन किया गया है।