बैंक काउंटर के पास ही खुदरा के लेन देन के फेरे में महिला हुई ठगी की शिकार, 25 हजार निकासी राशि में 20 हजार ले उड़े
बनियापुर(सारण)।खुदरा करने के नाम पर बैंक काउंटर के पास से ही बीस हजार रुपये ठगी करने के मामले में पीड़ित महिला ने दो अज्ञात व्यक्तियों के बिरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।घटना पीएनबी शाखा चेतन छपरा का है।दर्ज प्राथमिकी में बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव निवासी शिवकुमारी कुंवर ने बताया है की खाते से मेरे द्वारा 25 हजार की निकासी की गई।काउंटर के पास खड़ी होकर अभी पैसे की गिनती कर ही रही थी।तभी दो अज्ञात व्यक्ति आकर खुदरा करने के नाम पर बीस हजार रुपये ले लिये।इससे पहले की कुछ समझ पाती तब तक दोनों फरार हो गये।काफी खोजबीन के बाद भी इनलोगो का कुछ पता नही चला।मालूम हो कि पूर्व में भी पीनबी चेतन छपरा शाखा, मुख्य बाजार स्थित बनियापुर शाखा और एसबीआई सहाजितपुर शाखा में ठग गिरोह के सदस्यों द्वारा भोली-भाली महिलाओ को अपने झांसे में लेकर कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया की बैंक परिसर में इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी।