पुराने रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट की दोनों पक्षों ने दर्ज करायी अलग-अलग प्राथमिकी
बनियापुर(सारण):पूर्व की रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्षो द्वारा सहाजितपुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।घटना सहाजितपुर बाजार स्थित पान दुकान के पास की बताई गई है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी चंदन कुमार ने दर्ज कराई है।जिसमे गांव के ही बम सिंह को नामजद कर बताया है की बाजार पर एक दुकानदार के पास पैसा लेने गया था।तभी उक्त नामजद पकड़कर मारपीट करने लगे।जिससे मेरे नाक पर काफी चोट लगी और मैं जख्मी हो गया।इसी क्रम में नामजद ने मेरे पॉकेट में रखे पाँच हजार रुपये और चेन भी निकाल लिया।
उधर दूसरे पक्ष के पंकज कुमार सिंह उर्फ बम सिंह ने भी प्राथमिकी दर्ज करा चंदन कुमार सिंह को नामजद कर बताया है की मैं बाजार स्थित अपनी दुकान पर बैठा था तभी उक्त नामजद दुकान पर पहुँच गाली-गलौज करने लगा।जिसका बिरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।तथा गले मे बिक्री के रखे पचास हजार रुपये निकाल लिये और दुकान में रखे समान भी यत्र-तत्र बिखेर दिये।वही हर महीने एक हजार रुपये बतौर रंगदारी की मांग की और नही देने पर जान मारने की भी धमकी दी।थानाध्यक्ष रामविनय पासवान ने बताया की दोनों पक्षो की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।