सशक्त कमिटी ने लिया निर्णय : नये टेंडर प्रक्रिया होने तक खुद नगर पंचायत उठायेगा साफ सफाई का जिम्मा
▶एनजीओ के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू करने का लिया निर्णय
मढ़ौरा (सारण):
नगर में पूर्व के साफ सफाई एजेंसी का एकरारनामा रद्द करने के बाद अब नगर पंचायत साफ सफाई का जिम्मा खुद से उठायेगा। इस मुद्दे को लेकर सशक्त कमिटी के बैठक में यह निर्णय लेते हुए सदस्यों ने नये सफाई एजेंसी के चयन के लिए लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। सदस्यों ने नये सफाई एजेंसी के बहाली तक कहा कि नगर की साफ सफाई को सुचारु रखने का कार्य नगर पंचायत खुद से करेगी। सदस्यों के निर्णय को मुख्य पार्षद ललन राय ने अपनी स्वीकृति देते हुए आगे की कार्यवाही के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को अधिकृत कर दिया।
▶20 मजदुर और एक ट्रेक्टर से होगा नगर का सफाई –
सशक्त कमिटी निर्णय के बाद ईओ मोजमाल अख्तर अंसारी ने नप सफाई निरीक्षक को तत्काल 20 मजदुर को रखकर तुरंत से साफ सफाई का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। साफ सफाई के कार्य को सुचारु रखने के लिए नगर पंचायत एक ड्राइवर युक्त ट्रैक्टर भी किराये पर लेगी। साफ सफाई के कार्यो में कूड़ा संग्रह,झाड़ू, नाला नाली उड़ाही साफ सफाई शामिल होगा।
अगले एक महीने होगा नए एनजीओ का चयन
सशक्त कमिटी ने निर्णय लिया है कि नगर में साफ सफाई के लिए एनजीओ सफाई एजेंसी को ही रखा जाना है। एनजीओ की बहाली प्रक्रिया में समय लग सकता है ऐसे में नगर की साफ सफाई को बाधित नहीं किया जा सकता। हालांकि प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अगले एक महीने में कार्यपालक पदाधिकारी से नये एनजीओ के लिए प्रक्रिया पूरा कर लेने का आग्रह किया गया है।
#साभार :संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढ़ौरा