
औदालपट्टी के जी.डी.पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मढ़ौरा.स्थानीय प्रखंड के औदालपट्टी स्थित जी डी पब्लिक में शनिवार कों भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा पांचवी से नवम तक के छात्र व छात्रायें शामिल हुये.प्रतियोगिता में एक सौ अंको क़ी लिखित परीक्षा ली गयीं.जिसमें समान्य ज्ञान के भारतीय संस्कृति से जुड़े सवाल पूछा गया था।उतराखंड के हरिद्वार से संचालित प्रतियोगिता कों आयोजक संस्था के स्थानीय प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने बताया क़ी प्रश्नोत्तर पुस्तिका क़ी जांच हरिद्वार में ही होगी और एक महीनें में प्रतियोगिता के परीक्षाफल आना है.तदुपरांत उत्कृष्ठ प्रतिभागियों कों प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया जायेगा.इसका उदेश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति से संबंधित ज्ञान क़ी रुचि छात्रों में बढ़ाना है.परीक्षा आयोजन में जीडी पब्लिक स्कूल क़ी प्राचार्या सरिता रानी और निदेशक बबलू कुमार सिंह ने सहयोग किया.इसके लियें परीक्षा आयोजन समिति ने उक्त विद्यालय संचालकों के प्रति धन्यावाद ज्ञापित किया.




Recent Comments