बैंक एटीएम केन्द्रो को हैंककर ठगी व चोरी की घटनाएं बन्द हो -तेली
आज़ाद नेब
भीलवाडा 20 जून। शहर में आपराधिक गिरोह द्वारा शहर में स्थित एटीएम केन्द्रो पर एटीएम मशीनो को हैंक करने चोरी किये गये एटीएमो का दुरूपयोग कर एटीएम केन्द्रो पर धोखे से लाखो रूपये निकाले जाने कोे लेकर भाजपा नेता एडवोकेट लादू लाल तेली ने पुलिस अधीक्षक से भेटकर अपराधियों के खिलाफ शीघ्र व कठोर कार्यवाही की मांग की।
तेली ने बताया कि शहर में एटीएम केन्द्रो को हैंग कर तथा चोरी की एटीएम से राशिया निकालने की कई घटनाए हो रही हैं। लेकिन आज तक पुलिस द्वारा किसी मामले में अपराधियों को गिरफतार नही किये जाने से इस तरह की घटनाए निरन्तर बढ रही हैं। जिससे आम गरीब पुलिस की उदासीनता के चलते कई लोग चोरी व ठगी के शिकार हो रहे हैं।
तेली ने प्रताप नगर थाना क्षैत्र में एसके प्लाजा के सामने स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से खाता धारक पवन कुमार तेली के खाते से एटीएम मशीन को हैंगकर दिनांक 08.06.2017 को 40,000/-रूपये निकाले गये हैं। जिसकी रिपोर्ट दिनांक 09.06.2017 को दी गई लेकिन आज तक प्रकरण दर्ज नही किया गया हैं। जबकि परिवादी 5-6 बार पुलिस थाने जाकर 4-5 बार रिपोर्टे दे चुका हैं। जिसमें स्पष्ट रूप से अपराधियो के फोटो नजर आ रहे हैं। तथा उनके द्वारा एटीएम को हैंगकर पैसे निकालना पुरी तरह दिख रहा हैं। इसी के साथ सुभाष नगर थाना क्षैत्र के पन्ना लाल तेली के नाम से बैक ऑफ बडौदा में संचालित खाता के जारी एटीएम से युआईटी के सामने स्थित एटीएम केन्द्र धोखे से वहा उपस्थित लोगो ने अपने आप को बैक कर्मचारी/गार्ड बताकर धोखे से 40,000/-रूपये निकाल लियें। जिसकी रिपोर्ट थाना सुभाष नगर में दी जिसकी जांच नानू राम को दी गई लेकिन जिसे बीते 3 माह होने आये। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई हैं। इसी तरह अन्य थानो में कई मामले एटीएम से चोरी के सामने आये हैं लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही नही किये जाने से इस तरह की घटना लगातार बढ रही हैं। और लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं।
तेली ने ऐसी घटनाओ पर तुरन्त कार्यवाही कर अपराधियो को गिरफतार कराये जाने के साथ ही पिडितो के प्रकरण दर्ज कर शीघ्र कार्यवाही की मांग की हैं।




Recent Comments