पीड़ित दुर्गेश राठौर को मिला न्याय,दोषी चिकित्सक को एपीओ करने पर
भुरे खां
बून्दी 14 अप्रैल। बून्दी जिला मातृ एवं शिशु चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. लक्ष्मी मीणा को एपीओ करने पर भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ बून्दी जिला संयोजक अंचल राठौर एडवोकेट ने चिकित्सा मन्त्री कालीचरण सर्राफ व कोटा-बून्दी सांसद ओम बिरला का आभार जताया है एवं पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा के प्रयास की सरहनीय योगदान पर उनका स्वागत किया गया।
अंचल राठौर ने बताया कि गत दिनों जनाना अस्पताल में दुर्गेश राठौर की नवजात बालिका को मृत बताने के मामले व दुर्गेश का 21 सप्ताह 5 माह का गर्भपात करने वाली चिकित्सक डॉ. लक्ष्मी मीणा को हटाने को लेकर बून्दी जिला प्रभारी मन्त्री श्रीचन्द कृपलानी, सांसद ओम बिरला, चिकित्सा मन्त्री कालीचरण सर्राफ के नाम बून्दी एडीएम पीसी पवन को पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अंचल राठौर के साथ एक प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन देकर चिकित्सक डॉ. लक्ष्मी मीणा को एपीओ करने की मांग की गई थी इस पर सभी ने मामले को गम्भीरता लिया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा गुरुवार को चिकित्सा मन्त्री कालीचरण सर्राफ से मिले जिस पर चिकित्सा मन्त्री ने चिकित्सा विभाग निदेशक को डॉ. लक्ष्मी मीणा सहित एक अन्य मामले में लिप्त डॉ. चन्द्रेश मीणा को एपीओ करने के आदेश दिये साथ ही जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग बून्दी की उदासीनता के कारण जांच भी डाल के तीन पात ही रहा अब तक जांच नही की गई इस पर चिकित्सा मन्त्री के आदेश पर निदेशक ने डॉ. तोमर को बून्दी जनाना अस्पताल के पुरे मामले की जांच करने के भी निर्देश दिए है।




Recent Comments