सारण के मढौरा मे किशोरी को बंधक बनाने के आरोप मे तीन नामजद 
मढौरा 
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मे एक नाबालिक किशोरी को बंधक बनाने के आरोप मे किशोरी के पिता ने तीन को नामजद किया ।घटना के सम्बंध मे मढौरा थाने मे किशोरी के पिता ने बंधक बनाने वालो तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है ।किशोरी के पिता के अनुसार मंगलवार देर रात उनके नाबालिक बेटी को हाथ -पैर बांध एक कमरे मे बंद कर दिया गया था ।खोज बीन करने के बाद किशोरी को मुक्त किया गया ।किशोरी के पिता ने मिर्जापुर गांव के अनिता देवी ,शिल्पी कुमारी एवं दीपक कु दुबे को थाने मे आवेदन देकर आरोपित किया है ।इस सम्बंध मे इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित ने बताया की पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ।