राजस्थान कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कारागार कर्मचारी करेंगे कल मैस का बहिष्कार 
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 20 जून। वेतन विसंगतियों को लेकर राजस्थान कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कल राजस्थान कारागार विभाग के सभी कर्मचारियों द्वारा राजस्थान की 9 सेंट्रल जेल, 24 जिला जेल, 60 सब जेल,एवं हाई सिक्योरिटी जेल,ओपन कैंप,जेल प्रशिक्षण संस्थान मे मैस का बहिष्कार किया जाएगा एवं काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया बताया जाएगा ।