दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : भारत संचार निगम पर 2 करोड़ 81 लाख 35 हजार 400 रुपेया, रिलायंस जिओ टावर पर 74 लाख 11 हजार 674 रुपये, वायरलेस टीटी इन्फो पर 1करोड 70 लाख 31 हजार 993 रुपया, भारतीय इंफ्राटेल 5 करोड़ 45 लाख 78 हजार 870 रूपया, जी टी एल इंफ्रा पर 4 करोड 52 लाख 60 हजार 971 रुपया, टी सी टेलीकॉम पर 31 लाख 83 हजार 781 रुपया, आदित्य बिरला टेलीकॉम पर 2 करोड़ 21 लाख 77 हजार 203 रुपया, रिलायंस इन्फोकॉम पर 2 करोड 56 लाख 49 हजार 376 रुपये, ऐसेंड टेलीकांम पर 21 लाख 74 हजार 834 रुपये एवं टाटा टेली सर्विसेज पर 1 करोड़ 22 लाख 51 हजार 420 रुपया बकाया के लिए नगर परिषद ने भेजा नोटिस। उक्त बातों की जानकारी देते हुए नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने दी। जिसको लेकर बकायदारो मे हडकंम मचा है.
एक दशक से भी अधिक से करोड़ों की कमाई बेरोकटोक कर रहे शहर के मोबाइल टॉवरों पर शिकंजा कसा है। सभापति गरिमा देवी सिकारिया की सख्ती के बाद 70 टॉवरों के विरुद्ध ईओ मनोज कुमार पवन ने नोटिस जारी किया है। सभापति श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वर्ष 2017 में भी उनके कड़ा रुख अपनाने पर तत्कालीन ईओ ने तब पहली बार 17.79 करोड़ की कुल बकाए के विरूद्ध नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके बकाया चुकता करने में सम्बंधित कम्पनियों ने रूचि नहीं दिखाई। महालेखाकार के स्तर से जारी बीते साल की ऑडिट रिपोर्ट में इस पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। जिसकी समीक्षा के बाद नप बोर्ड की विगत बैठक में बकायेदार कम्पनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव उनकी पहल पर सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें राशि तत्काल नहीं जमा करने वाली कम्पनियों के टॉवरों को सील कर देने का निर्णय किया गया है। इसके आलोक में अद्यतन देनदारी का हिसाब किया गया है। जिसके आधार पर जुलाई 2019 तक की कुल देनदारी 21.78 करोड़ निकली है। सभापति ने यह भी बताया वार्ड जमादारों की रिपोर्ट के आधार पर टॉवरों की संख्या जारी की गई है। अद्यतन जांच में यह संख्या और बढ़ने की सूचना है। उन्होंने कहा कि देनदारी चुकता नहीं करने वाले टॉवरों को सील करने की कार्रवाई नोटिस की एक सप्ताह वाली समयसीमा पूरी होते ही शुरू कर दी जायेगी।