जयप्रभा सेतु के रास्ते पैदल आ रहे प्रवासियों की सेवा में जुटे है भाजपा के युवा नेता राणाप्रताप

मांझी(सारण) । उत्तर प्रदेश के  सीमा से जयप्रभा सेतु के रास्ते पैदल चल कर आ रहे प्रवासी श्रमिक मजदूरों को भाजपा के युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह के सौजन्य से जय प्रभा सेतु पर विगत कई दिनों से भोजन,पानी एवं यथासंभव जरूरतमंद मदद पहुंचाया जा रहा है। भाजपा युवा नेता डब्ल्यू सिंह ने बताया कि महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के दिशा निर्देश पर प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।इस समय देश जिस कोरोना जैसे बीमारी के संकट से लड़ रहा है इसमें देश के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि देश के साथ इस मुसीबत के समय न किसी राजनीतिक सोच,न किसी मंच एवं न ही किसी विचार के साथ बल्कि  सिर्फ़ और सिर्फ प्रवासियों के पीड़ा एवं राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर ही काम करने की आवश्यकता हैं lउन्होंने बताया कि मेरे साथ इस कार्य में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मेरा भरपूर सहयोग कर रहे हैं उन सब लोगो के प्रयास से यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।