राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : मंगलवार के दिन से बरकतें नेक रमजान का महीना शुरू हो गया।इस दौरान बच्चे बूढ़े जवान भी रोजे रखे।इस्लाम धर्म में चांद देखने के बाद बरकतें रमजान का महीना शुरू हो जाता है।इस महीने में रोजेदारों द्वारा अल्लाह ताला से सबों के लिए दुआ मग़फ़ेरत मांगते है।जिसमें समाज का कल्याण हो, समाज में सभी लोगों के लिए यह महीना बरकत का महीना हो।प्रखंड क्षेत्र के तिरवाह इलाका में सेमरा मदरसा के हाफिज ने बताया कि यह रमजान का महीना बड़ी ही बाबरकत का महीना है,इस महीने में नेक ईमान से रोजदार रोजा रखते है तो उन्हें अल्लाह पाक के द्वारा रहमत नाजिल होता है।यह रमजान का महीना नेक व बरकत का महीना है।इस महीने में तीस दिनों का रोजा रखा जाता है उसके बाद दूज के चांद दिखने के बाद ईद मनाई जाती है।इस वर्ष मई माह में माहे रमजान होने से रोजेदारों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है फिर भी इस रमजान के महीने में सभी इस्लाम धर्म मानने वालों लोगों के द्वारा रोजा रखा जा रहा है।




Recent Comments