राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया। शनिवार के दिन मझौलिया स्थित स्टेडियम में भोजपुरी फिल्म के अभिनेता सह गायक पवन सिंह भाजपा के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा में उन्होंने कहा देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार जरूरी है ।वही राष्ट्रवाद के लिए भी मोदी जी जरूरी है। उन्होंने अपने बड़े भैया डॉ संजय जयसवाल को जिताने के लिए लोगों स भोजपुरी में अपील की ।उन्होंने कहा की बिहार ही नही पूरे देश मे एनडीए की सुनामी लहर चल रही है सब जगह एनडीए गठबंधन अपार बहुमत से जीत रहा है ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद खतरे में है इसलिए इस चुनाव में मोदी जरूरी है ।हालांकि इस सभा के दौरान प्रशासन के उदासीनता के कारण बरसात बारकटिंग तोड़ते हुए स्टेज के समीप दर्शक पहुंच गए सेल्फी लेने की दर्शको में होड़ सी मच गयी। भगदड़ की वजह से विधायक मिथिलेश तिवारी एवं सम्राट चौधरी को बिन बोले हेलिकॉप्टर की ओर मुड़ जाना पड़ा। बता दें कि पवन सिंह को देखने के लिए तकरीबन 11 बजे से ही दर्शक कड़ी धूप में खड़े थे और पवन सिंह का हेलीकॉप्टर करीब 2 बजे पहुंचा। इस सभा में भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद डॉ संजय जयसवाल पूर्व विधायक रेनू देवी,सांसद सतीश दूबे, जदयू नेता अनिल झा ,अमित चौबे ,सुशील जायसवाल ,राणा दिलीप सिंह, रामधनी पटेल, राजेश उपाध्याय, बृजेश जयसवाल ,रामेश्वर चौरसिया, मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, सहित एनडीए के घटक दल के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भी इस जनसभा में उपस्थित रहे ।जय श्री राम के नारों के बीच जनसभा का शुरुआत फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने की। उन्होंने दर्शकों के कहने पर निवर्तमान सांसद को अग्रिम जीत की बधाई देते हुए माला भी पहनाई।