
मूर्ति विसर्जन के भीड़ पर पुलिस लाठीचार्ज से लोग हुये उग्र, पथराव कर पुलिस को खदेड़ा
ロ दर्जनों पुलिस कर्मी को लगी चोट,दो गंभीर घायल
तरैया(सारण) 13.02.2019 :
थाना क्षेत्र के पचरौर पंचायत के रसीदपुर गाँव में मूर्ति विर्सजन के दौरान पुलिस को भीड़ पर लाठी चार्ज करना पड़ा,जिससे उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर पुलिस को खदेड़ने लगे जिससे भगदड़ मच गयी।किसी तरह पुलिस-प्रशासन जान बचाकर भागे।पत्थर लगने से दर्जनों पुलिस कर्मियों को चोटें आयी तथा दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है।घायल एसएलसी मुजफ्फरपुर के सिपाही मिथलेश कुमार व परसा थाना के बीएमपी के जवान विवेक पासवान का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।हुआ यूं कि बुधवार को पचरौर पंचायत की सात मूर्तिया विर्सजन के लिए जा रही थी।जुलूस में हजारों की तादात में लोग मौजूद थे।रसीदपुर गाँव के एक सम्प्रदाय के बस्ती में चौक पर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी,डीएसपी धीरेन्द्र प्रसाद साह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार,बीडीओ राकेश कुमार, सीओ वीरेंद्र मोहन,अमनौर थाना,परसा थाना एवं अन्य थाने की पुलिस एवं पदाधिकारी चौकसी कर रहे थे।जब जुलूस वहा पहुँची तो डीएसपी ने कहा कि जुलूस इस रूट से नही जायेगा।यही से घूम कर जाइये।इस पर ग्रामीणों ने कहा कि नही हम रूट नही बदलेंगे।इसी बात पर पुलिस और ग्रामीण में धक्का-मुक्की होने लगी।फिर डीएसपी ने ग्रामीणों पर पुलिस बल से लाठी चार्ज करवा दिया।जिससे भीड़ उग्र हो गयी।और उग्र ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया।पुलिस बल पर ग्रामीण पत्थर फेंकने लगें और ग्रामीण पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगी।पुलिस किसी के घर मे छुप कर तो कुछ पुलिस कर्मियों ने भाग कर जान बचाई।डीएसपी व अन्य पदाधिकारी भी जान बचाकर किसी तरह भागें।जब सभी पुलिस कर्मियों ग्रामीणों ने खदेड़ कर भगा दिया तो फिर ग्रामीण उसी रास्ते से रसीदपुर गाँव के हिन्द केशरी बाँध होते हुए विसजर्न जुलूस लेकर गये।और भलुआ नदी में मूर्ति विसर्जन किया।
ロ उपद्रवियों की पहचान कर उनपर होगी करवाई : एसडीओ
एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान की जायेगी और कानून तोड़ने वालों पर कारवाई की जाएगी।
ロ पत्रकारों के सवाल से तिलमिलाए डीएसपी,कहा कुछ नहीं कहेंगे-
घटना के बाद पुलिस प्रसाशन भाग कर टिकमपुर शिवमंदिर के पास खड़ी थी।जहाँ से 100 मीटर की दूरी पर डीएसपी धीरेन्द्र प्रसाद साह अपने दलबल के साथ खड़े थे।जब उनसे पूछा गया कि कितने जवान घायल है तथा प्रसाशन से क्या चूक हुई कि यह घटना हुई।तो डीएसपी ने कहा कि आपलोग पहले नही आते है और बाद में आते है।पहले कहा थे इस बारे में नो कमेंट।जबकि हकीकत यह थी कि पुलिस के साथ सारी घटना क्रम में प्रेस की टीम खड़ी थी।और पुलिस के साथ प्रेस भी भाग रही थी।लेकिन प्रेस तो नही घबराई पर घबराए डीएसपी जरूर अपना आपा खो बैठे थे।




Recent Comments