दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : अस्पताल रोड स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक अस्पताल एवं लायंस क्लब के सौजन्य से विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर निशुल्क बीएमडी जांच शिविर का आयोजन स्थानीय अस्पताल रोड स्थित डॉ0 उमेश कुमार के क्लीनिक में किया गया। इस जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों एवं अभिभावकों सहित लायंस क्लब बेतिया के कई सदस्यों एवं उनके परिवार की बीएमडी जांच कर उचित परामर्श दिया गया। जरूरतमंदों को मुफ्त दवा वितरण भी किया गया। इस अवसर पर इस अस्पताल के संचालक सह हड्डी, जोड़, रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ व आईएमए जिला मीडिया प्रभारी डॉ0 उमेश कुमार ने लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन प्रमोद कुमार का बीएमडी जांच कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर सचिव लायन अभिषेक वर्णवाल, कोषाध्यक्ष लायन आशु वर्णवाल, चेयर पर्सन लायन सुनिल गुप्ता, लायन उमेश्वर उपाध्याय, लायन सुरेंद्र वर्मा, लायन संतोष रूंगटा, लायन अमित वर्मा सहित कई लायन सदस्य शामिल रहे।





Recent Comments