परवेज अख्तर/सीवान
हुसैनगंज. थाना क्षेत्र के फरीदपुर मठिया के नया प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को रात्रि में चोरों ने दो कमरों का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे एमडीएम के 75 किलो चावल तथा मध्याहन भोजन बनाये जाने वाले बर्तनों की चोरी कर ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक तौकीर अहमद अंसारी ने बताया कि इसके पूर्व 2013 में भी चोरों द्वारा ताला तोड़कर विद्यालय से चावल,कुर्सी व बर्तनों की चोरी कर गई थी. घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई. चोरी की सूचना पाते ही पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल किया. मुखिया पति कलक्टर साह व उप प्रमुख अजय सिंह भी विदयालय पहुंचकर चोरी गये सामानों की जानकारी लिया.प्रधानाध्यापक तौकीर अहमद अंसारी ने अपने वरीय अधिकारियों को सूचित कर अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है.इस संबंध में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.




Recent Comments