चोरों ने एक शिक्षिका के घर में चोरी कर स्वर्ण आभूषण व चालीस हजार रुपये नगदी सहित एक लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति उड़ायी

अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन ब्राह्मण टोली में एक शिक्षिका के घर चोरों ने स्वर्ण आभूषण व नगदी सहित एक लाख से अधिक की सम्पत्ति उड़ायी. घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी गयी है. उक्त घटना को लेकर पीड़ित शिक्षिका मीणा तिवारी ने अमनौर थाने में एक लिखित शिकायत किया है. जिसमें बताया गया है कि मंगलवार की देर शाम अपने घर के बरामदे में टहल रही थी. वहीं घर के अन्य सदस्य किचन में खाना बना रहे थे इसी दौरान घर के पीछे की चारदीवारी से फांदकर घर में घुस सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल के एक कमरे से आलमीरा का ताला तोड़ उसमें रखे स्वर्ण आभूषण व चालीस हजार रुपये नगदी सहित एक लाख से अधिक की सम्पत्ति चोरी कर ली गई है. पीड़िता शिक्षिका ने घटना के पूर्व संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पडोस के दो युवकों का नाम आवेदन में दिया है. इधर चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद अमनौर थाने के एसआई विनोद कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटना का तहकीकात किया. उक्त शिक्षिका के पति इंजीनियर अवधेश तिवारी व उनके पुत्र बाहर नौकरी करते हैं. घर में कम सदस्यों को देखते हुए उक्त चोरों ने उक्त घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए. इसके पूर्व भी अज्ञात चोरों ने उक्त घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सहमे व डरे हुए हैं. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है. बहुत जल्द इस चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.




Recent Comments