दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : जिला अंतर्गत गौनाहा थाना क्षेत्र के पचरुखिया चौक पर एटीएम चुराने का असफल प्रयास एटीएम लुटेरों ने किया। इस बाबत ग्रामीणों का कहना है कि पचरुखिया चौक पर लगे एटीएम से छेड़छाड़ के वक्त हुई, आवाज पर वहां के लोग जग गए और लुटेरों को सब कुछ छोड़ कर भागने पर मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि लुटेरे पहुंचकर एटीएम को सामने से खोलने का प्रयास किया। ग्रामीणों को अचानक देखकर लुटेरे सब कुछ छोड़कर भागने में कामयाब रहे। इस बाबत गौनाहा थाना पुलिस का कहना है कि कोई लूट नहीं हुई है। अलबत्ता मंगलवार की रात्री एटीएम लूटेरों ने लूट की नाकाम कोशिश की है। गौनाहा पुलिस ने लूट की नाकाम कोशिश से इनकार नहीं किया, परन्तु आमजनों की जागरूकता की सराहना की। कुल मिलाकर देखा जाए तो पश्चिम चंपारण जिला के अंतर्गत एटीएम पर हाथ साफ करने की यह तीसरी कोशिश नाकाम रही। दो एटीएम की बरामदगी के बाद राहत की साँस लेने वाली पुलिस के आँखों की नींद तो इस नाकाम कोशिश ने हराम कर दिया है। इस घटना के उपरान्त बेतिया पुलिस के परिचारी प्रवर के नेतृत्व में कई स्थानों पर छापामारी की गई, जिसमें गौनाहा, मनुआपुल, शनिचरी, शिकारपुर व अन्य कई थाना की पुलिस शामिल हुई। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल सकी है।