राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया से परिवार नियोजन जागरूकता रथ को रवाना किया गया।केयर इंडिया के सहयोग से संचालित परिवार नियोजन जागरूकता रथ को प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार विशाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान कुमार विशाल ने कहा कि यह रथ मझौलिया प्रखंड के सभी 29 पंचायतों में भ्रमण कर ऑडियो प्रचार के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के महत्व को बताते हुए परिवार नियोजन करवाने के प्रति जागरूक करेगा।वही केयर इंडिया की प्रखंड प्रबंधक नीतू कुमारी ने बताया कि स्वस्थ परिवार एक महत्वपूर्ण पहल हेतु आज से प्रचार रथ को रवाना किया गया।मौके पर एएनएम गंगा कुमारी,संजू कुमारी,रंजना कुमारी,गीता हेम्ब्रेन सहित सतेंदर कुमार,मोहम्मद सोहबत आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्तिथ थे।