▶️दो स्कूली गाडी अभी भी है जब्त
जमुई ( सौरभ शेखर): परिवहन विभाग ने एक सप्ताह पहले वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जिले के प्राइवेट स्कूल के वाहन मालिक के बीच हड़कंप मचा दिया था। एक दिन में प्राइवेट स्कूल की 14 वाहन को पकड़ा गया। सभी वाहन को स्टेडियम में रखा गया था। इस अभियान के दूसरे दिन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने शहर की सारे स्कूल को बंद कर अपना विरोध प्रदर्शन भी किया । मंत्री के पास भी गए लेकिन मामला जस का तस बना रह गया। परिवहन विभाग के पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि प्राइवेट स्कूल के जप्त 12 वाहन को फाइल लेकर छोड़ा दिया । जुर्माने की राशि 2 लाख 21 हजार लिया गया है। अभी तक दो वाहन का पैसा जमा नही हुआ है जिसके कारण वाहन स्टेडियम में ही लगी हुई है जो प्राइवेट स्कूल संचालक जुड़वाना का पैसे जमा कर दिए है । उस स्कूल का वाहन छोड़ दिया गया है। बताते चलें कि पिछले शुक्रवार को परिवहन विभाग ने शहर के चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था । वाहन चेकिंग अभियान में 14 वाहन को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जप्त किया जिसमें बारह स्कूली बस को फाईन जमा कर छोड़ दिया गया है । वही दो स्कूली वाहन आज भी परिवहन विभाग के कब्जे में है। परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई नियम को सरजमी पर लाने के लिए शहर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी अभियान में काफी सफलता भी मिल रही है। शहर के कई नामी गिरामी स्कूल के वाहन को पकड़ा गया था । उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलती रहेगी । हर हाल में वाहन का पेपर को दुरुस्त रखना जरूरी है। वाहन चाहे किसी का भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हर हाल में गाड़ी का पेपर अपडेट जरूरी है । शहर के मनिदीप पब्लिक स्कूल के दो, रिचलुक स्कूल के दो, आक्सफाॅड पब्लिक स्कूल के दो, टीआर नारायण स्कूल के दो, डीएवी, सैनिक पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, मौर्या पब्लिक स्कूल,एन दिल्ली पब्लिक स्कूल, मोन्ट हेम्बम स्कूल के एक गाडी को पकड़ा गया था।




Recent Comments